बंद करे

पुलिस

पुलिस न्याय प्रणाली का एक अभिन्न अंग है जिसका मुख्य उदेश्य सामाजिक व्यवस्था के दायरे में अपराध की रोकथाम करना एवं त्वरित जाँच-पड़ताल करना है | पुलिस प्रशासन लोगों के साथ नियमित संपर्क स्थापित कर उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी करता है |

जिला पुलिस की व्यवस्था अधीक्षक स्तर के अधिकारी के हाथ मैं होती है | जिला पुलिस हमीरपुर हिमाचल प्रदेश पुलिस के मध्य-क्षेत्र मंडी के अंतर्गत आता है | बेहतर पुलिस व्यवस्था हेतु जिला हमीरपुर को निम्नलिखित 5 पुलिस थाना क्षेत्रों में विभाजित किया गया है:

  1. पुलिस थाना हमीरपुर
  2. पुलिस थाना बड़सर
  3. पुलिस थाना नादौन
  4. पुलिस थाना भोरंज
  5. पुलिस थाना सुजानपुर

जिला पुलिस की संगठनात्मक व्यवस्था

पुलिस-चार्ट

अधिक जानकारी हेतु कृपया जिला पुलिस हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश को संपर्क करें |